केंद्रीय विद्यालय के वॉशरूम में छात्रा से गैंगरेप, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय के वॉशरूम में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। और यह मामले महिला आयोग

देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय के वॉशरूम में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। और यह मामले महिला आयोग ऐक्शन में लिया गया है। महिला आयोग ने इस मामले की पुलिस से सारी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही महिला आयोग ने कहा है कि अभी तक इस मामले में क्या ऐक्शन लिया गया इसकी पूरी रिपोर्ट दी जाए। बता दें कि जुलाई में 11 साल की लड़की के साथ सीनियर्स स्कूल के वॉशरूम में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिए गया था।
इस मामले को लेकर महिला आयोग काफी गंभीर है और उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस थमाया है। नोटिस में लिखा गया कि गैंगरेप को लेकर जो एफआईआर दर्ज हुई है उसकी एक कॉपी आयोग में भेजी जाए। इसके अलाव इस मामले में 10 अक्टूबर को हुई गिरफ्तारी की सुचना भी महिला आयोग ने मांगी है।
आयोग के अनुसार, नाबालिग लड़की ने बताया कि जुलाई के महीने में एक दिन वो अपने क्लास में जा रही थी। इसी के चलते वो स्कूल में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों से टकरा गई। उसके बाद वह लड़के उसे गाली देने लगे और फिर उसे जबरदस्ती वॉशरूम में ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने इस पुरे मामले की जानकारी स्कूल के टीचरों को दी। इसके बाद शिक्षकों ने उन आरोपी छात्रों को स्कूल से निकाल दिया और इस मामले को दबा दिया।
लेकिन अब आयोग ने दिल्ली पुलिस और स्कूल से कथित रूप से इस मामले की रिपोर्ट नहीं करने के लिए स्कूल के शिक्षक या बाकि स्टाफ के खिलाफ की गई कार्रवाई की पूरी खबर देने को भी कहा है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां










