चाकूओं से गोदकर की युवक की हत्या, शव को उठाने से परिजनों ने किया इनकार

जयपुर में मामूली झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई है शब्बीर के परिजन भी कांवटियाअस्पताल में पहुंचे और जमकर काफी हंगामा भी किया...

बताया जा रहा है कि जयपुर में मामूली झगड़े में एक युवक की हत्या कर दी गई है। उस युवक का उसी कंपनी में काम करने वाले युवकों से काफी झगड़ा हो गया था। वहीं दूसरी और परिजनों ने भी कहा है कि जब तक इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वो शव को यहाँ से नहीं उठाएंगे।

आप को बता दें जयपुर शहर के वीकेआई थाना इलाके में इस गुरुवार को कई बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। जब उस घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश मौके से फरार हो गए।

मीडिया रिपोर्टस की जानकारी के अनुसार कुछ युवकों ने 32 साल के शब्बीर नाम के एक युवक पर कई लोगो ने चाकू से हमला कर दिया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस घायल को पास ही के कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

इस सूचना के बाद शब्बीर के परिजन भी कांवटियाअस्पताल में पहुंचे और जमकर काफी हंगामा भी किया। उन परिजनों का ये कहना है कि जब तक पुलिस उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, हम तब तक शव को यहाँ से नहीं उठाएंगे। उसके बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और इस घटना की सारी जानकारी ली।

बता दें पुलिस के अनुसार शब्बीर किसी कोरियर कंपनी में काम करता था। इस कंपनी में ही उसका यहाँ के किसी वर्कर से काफी झगड़ा हो गया था। इस कंपनी के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों को काफी समझाया भी था। और इसी झगड़े के कारण शब्बीर की हत्या भी की गई। बता दें शब्बीर शादीशुदा भी था और उसके तीन बच्चे भी हैं। और अब इस घटना के बाद से पुरे परिवार में काफी कोहराम मचा हुआ है।

Accherishtey ये भी पढ़े: चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ चलाया ‘ऑपरेशन मासूम’, 36 गिरफ़्तार, 105 केस दर्ज

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!