मोबाइल में छुपा कर लाया गया गोल्ड, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर कस्टम ने पकड़ा

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने 623 ग्राम गोल्ड बरामद किया है, जिसे तस्करी कर दुबई से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 तक लाया गया था।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम ने 623 ग्राम गोल्ड बरामद किया है, जिसे तस्करी कर दुबई से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 तक लाया गया था। इस मामले में कस्टम ने तस्कर सहित रिसीवर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
दिल्ली एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने दुबई से फ्लाइट नम्बर EK 512 से दिल्ली तक आये यात्री से संदिग्ध रुट के आधार पर शक के बिना  पर पूछताछ और तालाशी में आरोपी यात्री के पास से 623 ग्राम गोल्ड बरामद किया।
 
संदिग्ध की तलाशी पर कस्टम अधिकारियों ने मोबाइल में बैटरी की जगह छुपा कर रखे गए गोल्ड प्लेट को बरामद किया।
 
बरामद 623 ग्राम गोल्ड की कीमत लगभग 26 लाख 55 हजार बताई जा रही है। जिसे कस्टम ने जब्त कर आरोपी और रिसीवर के  खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में रिसीवर ने इससे पहले भी तस्करी के माध्यम से 730 ग्राम गोल्ड लेने की बात बताई। कस्टम इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।
 

ये भी पढ़े:- मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल: दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल

Aadhya technology
Tez Tarrar News

Avinash Pandey

अविनाश पांडेय डिजिटल मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में 3 साल से कार्यरत हैं। फिलहाल तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर डिजिटल मार्केटर और राइटर कार्य कर रहे हैं। इसी… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!