DRI के ख़ुफ़िया ऑपरेशन में दिल्ली एयरपोर्ट पर 42 करोड़ का सोना पकड़ा

DRI (राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय) ने शुक्रवार 19 नवंबर को एक ख़ुफ़िया अभियान 'मोल्टन मेटल' ते तहत 4 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है

DRI (राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय) ने शुक्रवार 19 नवंबर को एक ख़ुफ़िया अभियान ‘मोल्टन मेटल’ ते तहत 4 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। वहीँ गिरफ्तार हुए आरोपियों के पास से 85.535 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है।

खबर के मुताबिक, सोने की स्मगलिंग में शामिल चारों आरोपियों से पूछताछ की जारी है। आपको बता दें कि गिरफ्तार हुए आरोपियों में से एक चीन, एक ताइवान और 2 दक्षिण कोरिया से हैं।

जानकारी के मुताबिक, मशीन कलपुर्जों के रूप में स्मगलिंग कर लाये गए सोने को लोकल मार्केट में बेचने से पहले पिघलाने की प्रक्रिया चल रही थी, और उसे बिस्किट, बेलनाकार आकृतियों में ढाला जा रहा था।

इसी के साथ ख़ुफ़िया जानकारी पर जांच-पड़ताल करते हुए DRI के अधिकारीयों ने दिल्ली एयरपोर्ट के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में आयात कर लाई गई 1 खेप की कार्यवाही की। इस दौरान , खेपो में ट्रांफॉर्मर के सहित लगे इलेक्ट्रोप्लेटिंग मशीन पाए गए।

सूत्रों के अनुसार, इन ट्रांफॉर्मर के ईआई लैमिनेट्स को निकल के साथ गोल्ड की परत चढ़ा हुआ पाया गया, जो सही मायनो में सोने की पहचान छिपाने के लिए था।

बहरहाल, 80 आयातित इलेक्ट्रोप्लेटिंग मशीनों में से प्रत्येक से लगभग 1 किलो सोना बरामद किया गया है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़ेे: क्या देशभर में चल रहा Child Pornography का धंधा? कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!