शादी में मेहमान के भेस में आए चोर ने साफ किए 10 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान, मेहमान के भेस में आए एक चोर ने कई लाख रूपये और गहनों पर हाथ साफ कर दिया

राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान, मेहमान के भेस में आए एक चोर ने कई लाख रूपये और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दरअसल दूल्हा-दुलन पक्ष बैग को एक टेबल पर रखकर तस्वीरें खिंचवा रहे थे।
हालांकि पीड़ित परिवार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीँ पुलिस सीसीटीवी कैमरा की सहायता और शादी के दौरान बन रही वीडियो को कब्ज़े में लेकर आरोपी की पहचान करने में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, जीटीबी नगर के रहने वाले अनिल गोगनानी ने पुलिस को दी शिकायत में बतया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। अलीपुर के एक बैंक्वेट हॉल में 30 नवंबर को उनकी भांजी की शादी थी।
ख़बर के मुताबिक जयमाला होने के बाद वर वधु पक्ष के लोग तस्वीरें खिंचवाने लगे। इस बीच उनकी भाभी पुष्पा ने बैग को टेबल पर रख दिया। ग़ौरतलब है कि कुछ समय बाद वहां से बैग गायब हो गया।
इसी के साथ वारदात की सूचना फ़ौरन पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। जांच के दौरान अनिल का बयान भी पुलिस ने दर्ज किया। बहरहाल अनिल ने बताया कि बेग में 10 लाख रूपये के साथ-साथ चांदी के गहने भी थे।
ये भी पढ़े: बहन से दोस्ती पर भाई ने जताया एतराज़ तो, दोस्त ने कर दी भाई की हत्या










