अलीगढ़ में बनाता देसी तमंचा- दिल्ली में करता था सप्लाई

अलीगढ में देसी तमंचे बनाकर दिल्ली में सप्लाई करता था आरोपी। एसटीएफ ने अपोलो के पास दबोचा, कई तमंचे, और इंग्लिश पिस्टल भी किए बरामद।

साउथ ईस्ट एसटीएफ ने हथियार सप्लायर को पकड़ा, तीन देसी तमंचा एक इंग्लिश पिस्टल और हथियार बनाने वाले सामान बरामद । साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के रहने वाले हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है। वह अपने घर अलीगढ़ में देसी तमंचा बनाने की मिनी फैक्ट्री चला रहा था। वहां देसी तमंचा बनाकर दिल्ली में आकर डिस्पोजल करता था।

डीसीपी साउथ ईस्ट आर पी मीणा ने बताया कि इसके बारे में जानकारी मिलते ही एसीपी उमेश भरत पाल की देखरेख में सब इंस्पेक्टर राम कुमार, सुरेंद्र, सहायक सब इंस्पेक्टर कृपाल आदि की पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की और इसके बारे में पता लगाया। पुलिस टीम ने फिर निश्चित समय पर अपोलो अस्पताल के पास ट्रैप लगाया। उसी दौरान हथियार सप्लायर सुभाष यादव को धर दबोचा। हालांकि इसे पकड़ने में पुलिस को थोड़ी मेहनत करनी पड़ी और कुछ दूर तक इस हथियार सप्लायर को चेज़ भी करना पड़ा। जब इसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से कई देसी तमंचे और एक इंग्लिश पिस्टल भी बरामद किए।

पुलिस के अनुसार जब इससे पूछताछ हुई तो पता चला कि अलीगढ़ में यह अपने घर में देसी तमंचा बनाता है। फिर पुलिस टीम ने वहां पर छापा मारकर काफी मात्रा में वह सामान बरामद किया, जिससे यह देसी तमंचा बनाता था। आगे पुलिस की टीम इससे पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि अब तक यह दिल्ली में कहां-कहां हथियारों की सप्लाई कर चुका है। क्या इसके साथ इस हथियार सप्लाई के धंधे में और भी कोई दूसरे शामिल हैं।

 

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!