
राजधानी दिल्ली में हुई महिला की हत्या का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर विवाद छिड़ा था, झगड़ा इतना बढ़ गया था कि महिला का क़त्ल कर दिया गया।
हालांकि पुलिस ने मृतक महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी क़े साथ पुलिस ने यह भी बताया कि महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
आपको बता दें कि 21 नवंबर को राजधानी क़े ओखला इलाके में रेलवे ट्रैक क़े पास एक महिला की अंजान लाश मिली थी। शव प्लास्टिक के कवर से ढका हुआ था। वहीँ मृतक महिला का गला भी कटा हुआ था।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम क़े लिए भेज दिया और महिला की पहचान करने में जुट गई। ग़ौरतलब है कि पुलिस को जल्द ही कामयाबी हासिल हुई और उसकी पहचान के बाद पुलिस ने क़त्ल का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
खबर क़े मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला के साथ किसी तरह की लूटपाट को अंजाम नहीं दिया गया है लेकिन उसका मोबाइल गायब है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की। साथ ही मृतक महिला का बैकग्राउंड भी चेक किया।
जानकारी के मुताबिक टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की सहायता से पुलिस को सूचना मिली की महिला की दोस्ती चांद आलम नाम के एक व्यक्ति से थी और वारदात के एक दिन पहले की रात दोनों को एक साथ देखा गया था।
सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने तुरंत ही एक्शन लेते हुए चांद आलम को पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
इसी के साथ आरोपी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में वह बिहार से दिल्ली आया था। जहां एक कंपनी में काम करने के दौरान उसकी दोस्ती महिला से हो गई थी। वहीँ फिर दोनों में संबंध हो गए थे लेकिन हाल फ़िलहाल में उसे पता चला कि महिला का अफेयर किसी सूरज नाम के व्यक्ति क़े साथ चल रहा है।
आरोपी चांद आलम के मुताबिक 21 नवंबर रविवार को महिला से वो ओखला इलाके में मिला था। जहां से आरोपी, महिला को रेलवे ट्रैक के पास एक ठिकाने पर ले गया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा।
महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो, चांद आलम गुस्सा हो गया। इधर उसके ज़ेहन में सूरज नाम के शख्स के साथ अफयेर वाली बात भी थी।
बहरहाल आपसी विवाद में चांद ने महिला के बैग से कैंची निकाली और फिर उसका गला रेत दिया और फिर महिला का मोबाइल लेकर आरोपी चांद मौके से फरार हो गया।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी बताया कि उसने वारदात को अंजाम देने वाली धारदार कैंची और महिला का मोबाइल मौके से भागते समय नाले में फेंक दिया था।
ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने किया लग्ज़री कार चुराने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़