घरो मे खुली खिड़की से मोबाइल लूटने वाले दो लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में घरो से मोबाइल लूट कर बेचने वाले दो लोगो को हरी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही लोगों से लूटे हुए मोबाइल भी बरामद किए हैं।

दिल्ली के हरिनगर इलाके की पुलिस टीम ने दो ऐसे दोस्तों को तड़के जेल रोड पर से दबोचा है, जो चोरी की स्कूटी लेकर निकलते थे वारदात को अंजाम देने के लिए।पुलिस से बचने के लिए, ये दोनों देर रात निकलते थे और सुबह होने से पहले वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाते थे। ये टारगेट करते थे उन मिडल क्लास घरों को जहां लोग किराए पर रहते हैं। जो लोग गर्मी से राहत के लिए खिड़की खोलकर या घर के अंदर का दरवाजा खोलकर सोते हैं उन घरो को बनाते थे ये दोनों चोर अपना टारगेट। वहां से ये मोबाइल आदि सामान आसानी से चुराकर फरार हो जाते थे। 

जेल रोड पर पुलिस टीम ने इन दोनों को पकड़ कर तिहाड़ जेल भेज दिया है। इनके पास से चोरी के दो मोबाइल भी बरामद किए गए है। जो हरिनगर थाने के इलाके से इन्होंने चुराए थे। 

डीजीपी उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दुर्गेश और सुबोध के रूप में हुई है। यह दोनों वेस्ट सागरपुर और तिहाड़ गांव के रहने वाले हैं।

जिस स्कूटी से यह दोनों वारदात के लिए निकले थे, वह जनकपुरी थाना इलाके से चुराई गई थी। इन दोनों को एसएचओ हरीनगर जीत सिंह की देखरेख में कांस्टेबल गणपत और अजीत कि टीम ने तड़के पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा था। पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ करके यह पता लगा रही है, कि इन्होने  और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। वारदात करने में इनके साथ और कितने लोग शामिल हैं। जो चोरी की वारदात को अंजाम देने में इनकी सहायता करते है।

दिल्ली में घरो से मोबाइल लूट कर बेचने वाले दो लोगो को हरी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही  लोगों से लूटे हुए मोबाइल भी बरामद किए हैं।

ये भी पढ़े:- क्राइम पैट्रॉल देख के रचा गया खौफनाक किस्सा

Aadhya technology
Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!