दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना: 13 वर्षीय बालक ने ली आठ वर्षीय मासूम की जान
आज के वक्त में गुस्सा इंसान से क्या कुछ नहीं करवा लेता। दरअसर 13 वर्षीय नाबालिग ने 8 वर्षीय मासूम की जान ले ली।

आज के वक्त में गुस्सा इंसान से क्या कुछ नहीं करवा लेता। ऐसा ही कुछ दिल्ली में हुआ। दिल्ली के कंझावला इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुन कर आपका दिल भी घबरा जाएगा। दरअसर 13 वर्षीय नाबालिग ने 8 वर्षीय मासूम की जान ले ली। कतल की वजह जान कर आप भी चौक जाएगे।
13 वर्षीय नाबालिग ने गुस्से में आकर 8 वर्षीय बालक को मार दिया। बता दें कि आठ वर्षीय बालक दिल्ली के कुतुबगढ़ में अपने परिजनों के साथ रहता था। नाबालिग कातिल मृतक बालक के पड़ोस में ही रहता था। शनिवार रात एक महिला ने पुलिस को फ़ोन करके बताया कि उसका 8 वर्षीय लड़का गायब है। पुलिस ने मोके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
गायब लड़के की माँ ने पुलिस को बताया कि दोपहर को 8 वर्षीय लड़का घर के बहार खेल रहा था। जिसके कुछ देर बार वो गायब हो गया। माँ ने पुलिस को आगे बताया कि आखिरी बार लोगों ने बच्चे को पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय लड़के के साथ देखा था।
बता दें कि जिसके बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले लड़के से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान लड़के ने भटकाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की सख्ती देखकर अंत में उससे हत्या की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस की पूछताछ के बाद 13 वर्षीय कातिल ने लड़के की लाश जंगल में फेकने की बात बताई। जिसके बाद जंगल से पुलिस ने लाश बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
क्या है हत्या की वजह?
बता दें कि 8 वर्षीय मृतक की माँ के पैसे चोरी हुए थे। जिसके बाद मृतक बालक ने उसका इल्जाम पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग पर लगाया। इस बात से गुस्से में आकर नाबालिग ने 8 वर्षीय बालक को मार दिया।
ये भी पढ़े: अपराधियों के हौसले बुलंद: फिल्मी अंदाज में लूट लिए 2 करोड़ रूपये