तेज़ रफ्तार स्पाेर्ट्स बाइक ने पैदल जा रहे छात्रों को मरी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। जिसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे छात्र सचिन शर्मा और मृगांक यादव को सीधा टक्कर मार दी।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर से एक खबर सामने आई है जहां स्पाेर्ट्स बाइक पर सवार दो छात्रों द्वारा पैदल जा रहे दो छात्रों को रविवार तड़के टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों छात्र गंभीर रूप से अब घायल हो गए है और सभी को AIIMS के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां अभी बाइक सवार अंशु कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में घायल दूसरा बाइक सवार विशाल कुमार, पैदल छात्र सचिन शर्मा और मृगांक यादव अस्पताल में ही भर्ती हैं। जिनमे सचिन और विशाल की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी द्वारा इस बारे में बताया गया कि जेएनयू परिसर में गोदावरी बस स्टाॅप के पास ही यह हादसा रविवार तड़के हुआ है और रशियन भाषा के स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र अंशु कुमार मूलरूप से बिहार के गया का निवासी था। ऐसे में वह JNU के सतलुज हॉस्टल में रह रहा था। वह अपने मित्र विशाल कुमार के साथ ही स्पोर्ट्स बाइक से जेएनयू में काम से जा रहा था और उसके साथ मूलरूप से गया का निवासी विशाल पीछे बैठा हुआ था।
रिपोर्ट्स से सामने आया कि बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। जिसके बाद गोदावरी बस स्टाॅप के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल जा रहे छात्र सचिन शर्मा और मृगांक यादव को सीधा टक्कर मार दी। वहीं मूलरूप रूप से राजस्थान के झुंझनू निवासी सचिन पेरियार हॉस्टल में रहता है और वह जेएनयू से राजनीतिक विज्ञान में एमए कर रहा है। साथ ही मूलरूप से अलीगढ़ के गांव छोड़ा निवासी मृगांक सतलुज हॉस्टल में ही रहता है और वह JNU से राजनीतिक विज्ञान में MA (द्वितीय वर्ष) कर रहा है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










