हिमाचल से आया ड्रग तस्कर: दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने लाखों की चरस के साथ किया हिमाचल के एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार।

आउटर डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के रहने वाले ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक़ यह दिल्ली के सुल्तानपुरी में चरस की बड़ी खेप लेकर आया था। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई और 80 लाख की फाइन क्वालिटी का चरस बरामद कर लिया गया।

इस मामले में पुलिस ने हेमराज नाम के ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो मंडी का रहने वाला है। डीसीपी परविंदर सिंह के अनुसार एएटीएस की टीम को इसके आने की सूचना मिल गई थी। उसी सूचना पर पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर इस ड्रग तस्कर को पकड़ा।

उसके पास से जब बैग बरामद किया गया तो उसमें ड्रग की खेप मिली, जिसे लेकर वह आया था। जब पुलिस ने छानबीन की और उसका वजन किया तो 4 किलो फाइन क्वालिटी का चरस मिला। जिसकी कीमत 80 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस की तस्करी के धंधे में और कौन-कौन लोग दिल्ली और हिमाचल से इसके साथ शामिल हैं।

ये भी पढ़े:- दिल्ली के बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, कपल ने रातभर बैठकर शव के किए थे टुकड़े-टुकड़े

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!