अपराधदिल्ली

दिल्ली के पांडव नगर इलाके में खौफनाक वारदात, टुकड़ो में मिला महिला का शव

दिल्ली के पांडव नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल रविवार रात बैग में एक महिला के अवशेष मिले है।

दिल्ली के पांडव नगर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल रविवार रात बैग में एक महिला के अवशेष मिले है। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बैग के अंदर टांगों के चार टुकड़ो के आलावा पेट का कुछ हिस्सा मिला है। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच गए। वही क्राइम टीम और एफएसएल की टीम भी वहां पहुंच गई।

बता दें कि महिला का सर, हाथ और धड़ नहीं मिले है। पुलिस ने इसे हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया है। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की पहचान करने के लिए उसके शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को रविवार रात झाड़ियों में एक बैग मिला। बैग से काफी दुर्गंद आ रही थी। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और बैग खोलकर देखा। जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए।

फिलहाल पुलिस जांच में जुट चुकी है। वही महिला की पहचान के लिए जिपनेट की मदद ली जा रही है। इसके अलावा पुलिस CCTV कैमरा खंगाल रही है।
Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: Sidhu Moose Wala को मारने वाले 8 शूटर्स हुए बेनकाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button