‘आप पोर्न देख रहे हैं, जुर्माना भरें – पुलिस विभाग’ : जानें कैसे इस नोटिस के जाल में फंस गए हज़ारों लोग?

पोर्न सर्च करने पर ब्राउज़र में खुलता है नोटिस का पॉप-उप, हज़ारों लोगों से पुलिस विभाग के नाम पर ऐंठे लाखों रूपए

आज-कल दिल्ली पुलिस द्वारा पोर्न देखने को लेकर एक नोटिस काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। असल में, मामला यह है कि जब नेट पर पोर्न सर्च किया जा रहा है तो डिस्प्ले पर पुलिस का नोटिस पॉप-अप होकर आ रहा है, जिसमें लिखा है- ‘आप पोर्न देख रहे हैं, यह एक अपराध है, 3000 रुपया ज़ुर्माना भरना होगा, वरना आपका कंप्यूटर ब्लॉक हो जाएगा।’

इस मामले के तहत दिल्ली पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, यह 3 आरोपी पुलिस का फेक नोटिस इंटरनेट पर पोर्न सर्च करने पर देते थे। 3 में से 2 आरोपी चेन्नई के रहने वाले हैं। इस फेक नोटिस की सूचना दिल्ली पुलिस को सोशल मीडिया से मिली, फिर पुलिस ने इस केस को दर्ज किया। इस मामले की जांच पड़ताल के बाद ही लोकल मास्टर माइंड को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया। आरोपी का भाई देश के बाहर बैठे -बैठे इनके इस बिज़नेस को ऑपरेट कर रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कई ऐसे अकाउंट खोज निकाले है, जिनमें लाखों रुपए फेक नोटिस के ज़रिये ऐंठे गए हैं, दिल्ली पुलिस को अभी तक 30 से 40 लाख की ट्रांसक्शन के बारे में जानकारी मिली है। आरोपियों के द्वारा लगभग 1000 से ज़्यादा लोगों को पागल बनाकर लूटा गया है, गौरतलब है कि पुलिस को इस मामले के तहत एक भी शिकायत नहीं मिली है। 

Aadhya technology

दिल्ली पुलिस द्वारा जिन 2 आरोपियों को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान पहचान राम सेलवन और जेम्स गेब्रियल के रूप में हुई है। इसके आलावा तीसरे आरोपी धिनुषनाथ को चित्री से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार,  धिनुषनाथ का भाई कम्बोडिया में रहता है और इनको वही से बैठकर पूरा टेक्निकल सपोर्ट देता था। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। 

ऐसे में यदि कभी आपको भी जुर्माना न भरने पर कंप्यूटर ब्लॉक होने का मैसेज आता है तो आप पुलिस में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिनसे धोखाधड़ी की गई है, हालांकि अभी तक ऐसा कोई व्यक्ति सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े:-  एक बार फिर फसा ट्विटर: दिल्ली पुलिस ने लिया आड़े हाथों

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!