अपराधदिल्ली

दिल्ली में हैवान बना इंसान, बेजुबान जानवर के साथ किया रेप, वीडियो वायरल

देश की राजधानी दिल्ली में एकबार फिर से इंसानियत शर्मसार हुई है। राजधानी में एक बार फिर रेप हुआ और हैरानी की बात तो यह है की पुलिस

देश की राजधानी दिल्ली में एकबार फिर से इंसानियत शर्मसार हुई है। राजधानी में एक बार फिर रेप हुआ और हैरानी की बात तो यह है की पुलिस ने मामला इस मामलेको दर्ज करने से मना कर दिया। क्यों? क्योंकि इस बार रेप किसी इंसान के साथ नहीं हुआ, बल्कि एक जानवर के साथ रेप किया गया है। यह और भी घिनौना है पर पुलिस ने इस मामले को कागजों तक में दर्ज करने से मना कर दिया।

बता दें, शख्स ने कुत्ते के साथ इतना किया घिनौना काम, दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले के तहत FIR दर्ज करने से किया मना
कर दिया। इस पुरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते है कि पार्क में एक शख्स कैसे एक कुत्ते का रेप कर रहा है।

ट्विटर पर शख्स ने जताई पीड़ा:

यह मामला हरिनगर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ट्विटर पर तरुण अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने यह वीडियो पोस्ट की है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक शख्स पार्क में एक कुत्ते के साथ गलत काम कर रहा है। हालांकि इस पूरी वीडियो में शख्स का चेहरा नहीं दिखा रहा है। तरुण अग्रवाल अपने ट्वीट में लिखते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों की कोई जिम्मेदारी नहीं है? क्या उनकी सिर्फ यही जिम्मेदारी है कि वह अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करें? ट्वीट करते वक्त वह आरोप लगाते हैं कि हरिनगर थाणे के इंचार्ज ने कुत्ते के साथ हुए रेप पर FIR दर्ज करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या दिल्ली पुलिस अब महिलाओं के साथ भी रेप होने का इंतजार कर रही है?

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button