पति-पत्नी ने प्रॉपर्टी के लिए मां-बाप को कुल्हाड़ी और डंडों से मारा
देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वलाल मामला सामने आया है। बता दें, दिल्ली के रनहोला इलाके से एक कलयुगी बेटे

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही हैरान कर देने वलाल मामला सामने आया है। बता दें, दिल्ली के रनहोला इलाके से एक कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी को लेकर अपने मा-बाप को पीट-पीटकर अधमरा किया. सिर्फ इतना नही बेटे और उसकी पत्नी ने अपने बुजुर्ग माता पिता को लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से मारा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए. दंपत्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.
वहीं पुलिस ने बीटा और बहु के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले दर्ज कर लिया है. पीड़ित परिवार के अनुसार, बुजुर्ग राजेंद्र और उनकी पत्नी ओमवती रनहोला गांव में अपने बेटे के घरवालों के साथ रहा करता हैं. उनका बड़ा बेटा सतीश और उसकी पत्नी कुसुम अलग रहता है.
ऐसे में बुधवार को सुबह-सुबह बुजुर्ग को जानकारी प्राप्त होती है कि उनका बेटा रनहोला में उनके खेत में काफी लोगों को लाकर कब्जा कर रहा हैं, बुजुर्ग दंपत्ति खेत पर गए और आरोपी बेटे और उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया, जहां आरोपी सतीश ने अपनी पत्नी कुसुम और दो बदमाशों के साथ मिल बुजुर्ग माता और पिता पर हमला करके उन्हें लहू लुहान किया.
पीड़ित परिवार ने आरोप है कि इस हादसे के समय आरोपी बेटे के साथ सतीश यादव नाम के पुलिसकर्मी भी मौके पर शामिल थे, पर जब आरोपी बेटे और बहु ने बुजुर्ग दंपत्ति को मरना शुरू किया तो वह उन्हें बचाने की बजाए मौके से भाग गया. साथ ही शिकायत के बाद भी रनहोला थाने से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है. उल्टा पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार को ही धमकाना शुरू कर दिया.










