अवैध संबंध के शक में पति ने की किरायेदार की हत्या
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने शक के चलते अपनी पत्नी के कथित प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी।

दिल्ली।
शक एक ऐसी बिमारी हैं जिसका कोई इलाज नहीं हैं। कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने शक के चलते अपनी पत्नी के कथित प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय वीरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसने अपनी झुग्गी में रहने वाले किरायेदार कन्हैया (29) की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी ने उन्हें घटनास्थल तक ले जाकर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कन्हैया का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसका गला कटा हुआ था और शरीर पर चाकू से किए गए कई वार के निशान थे। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी घटनास्थल से बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि वीरेंद्र को अपनी पत्नी और कन्हैया के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक ने उसे इतना गुस्से में ला दिया कि उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि एफएसएल टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाकर जांच को आगे बढ़ाया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े : शादी की खुशियां मातम में तब्दील, डांकरते-करते महिला मौत









