पति ने गला दबाकर की अपनी पत्नी की हत्या, प्रेम संबंध का था संदेह

मृतक महिला की पहचान शबनम (35) पत्नी उम्मेद निवासी चांद बाग के रूप में हुई है और उम्मेद और शबनम किराए पर ही रहते हैं।

देश की राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आयी है जहां महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। खबर सामने आई है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है और हत्या का आरोप सीधा उसके पति पर लगा है। वही महिला के चार बच्चे भी हैं और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जामकारी के चलते, देर रात पुलिस को चांद बाग इलाके से सूचना मिली कि महिला बेहोशी की हालत में ही पड़ी है और सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के चलते मृतक महिला की पहचान शबनम (35) पत्नी उम्मेद निवासी चांद बाग के रूप में हुई है और उम्मेद और शबनम किराए पर ही रहते हैं। वही उनकी शादी को 7 साल हो गए थे और उम्मेद बढ़ई का काम करता है। ऐसे में मंगलवार की देर रात को दंपति का आपस में विवाद हो गया और इस दौरान आरोपी उम्मेद द्वारा पत्नी का गला घोंट दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब महिला को अस्पताल ले जाया गया तो उसे सीधा मृत घोषित कर दिया गया।

हालाँकि, पुलिस के चलते, उम्मेद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर चल रहा है और इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अब जांच शुरू कर दी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!