पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने पर पति ने की हत्या, शव को कमरे में किया बंद

रिपोर्ट्स के चलते द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी और उनके 4 बच्चे थे। साथ ही एक लड़की द्रौपदी के साथ रहती है

हाल ही में खबर सामने आ रही है जहां खजूरी खास थाना क्षेत्र के गली नंबर 17बी, मकान नं. 201 में बिस्तर पर एक महिला का शव मिला है और उसके बाद वहां हर जगह सनसनी फैल गई। ऐसे में मृतका की पहचान द्रौपदी (35) पत्नी सुनील के रूप में हुई और जिस कमरे में महिला की लाश मिला है, उसमें चारों तरफ खून के ही धब्बे हैं। वही द्रौपदी की यह दूसरी शादी बताई जा रही है और मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि मृतका की बेटी द्वारा बताया गया कि उसका सौतेला पिता सुनील शनिवार से अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गायब है। साथ ही स्थानीय पूछताछ से ये भी पता चला कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक-दूसरे से लड़ते ही रहते थे और उन्हें आखिरी बार उनकी बेटी द्वारा शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जीवित देखा था। इसके बाद जब मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला गया तो उधर से शव निकला।

इतना ही नहीं मृतका के माथे पर चोट थी और गले में ही चुन्नी लिपटी हुई थी। रिपोर्ट्स के चलते द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी और उनके 4 बच्चे थे। साथ ही एक लड़की द्रौपदी के साथ रहती है और बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। वह पिछले 7 साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी और सुनील द्वारा उनकी कोई संतान नहीं हुई।

हालाँकि, अब पुलिस के मुताबिक, हाल ही में जब उसके दूसरे पति सुनील को उसके खिलाफ शक हुआ कि उसके किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं तो इस मुद्दे पर दंपती में अक्सर बहस होती थी। लेकिन फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है और सुनील का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो मुख्य संदिग्ध इसमें है। देखा जाए तो सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और अभी के लिए फरार है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!