पति ने पत्नी के कंधे में घोपा चाकू, खून में लथपथ थाने पहुंची महिला

राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में से एक चौका देने वाली वारदात सामने आई है। अपने बच्चों से मिलने आई एक महिला की उसी के पति ने पिटाई की।

राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में से एक चौका देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, अपने बच्चों से मिलने आई एक महिला की उसी के पति ने पिटाई की और फिर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

ऐसे में, उसी दौरान चाकू महिला के कंधे में धंस गया और उसका हत्था टूट गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

आपकों बता दें कि घायल अवस्था में महिला खुद थाने गई। महिला को उस हालत में देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया और महिला का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया।

बतातें चलें कि बीते दिन पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बहराल, जांच के दौरान पता चला कि पारिवारिक विवाद की वजह से महिला कुछ समय से अपने पति और बच्चों से अलग किराए के मकान में रह रही थी।

घायल महिला की पहचान मनीषा (27) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के कंझावला में एक किराए के मकान में अकेली रहती है। साथ ही एक निजी अस्पताल में काम भी करती है।

बता दे कि, गुरूवार रात महिला घायल अवस्था में कंझावला थाना पहुंची। उसके कंधे में सब्जी काटने वाला चाकू धंसा हुआ था।

हमारी जानकारी के मुताबिक, मनीषा ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि अप्रैल 2012 को उसकी कंझावला निवासी संदीप से शादी हुई थी।

उसके छह साल की लड़की व चार साल का लड़का है। दोनों बच्चों का जन्मदिन 10 और 11 फरवरी को होता है। उसका पति संदीप एक निजी कंपनी में काम करता है, लेकिन कुछ समय से बेरोजगार है।

ऐसे में वह छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करता रहता था। इन्ही बातों से परेशान होकर वह पिछले दस दिन से बरवाला गांव में किराये के मकान में अकेली रह रही थी।

लेकिन उसके बच्चों के जन्मदिन होने के कारण वह 10 फरवरी को बच्चों के लिए कपड़े लेकर वहां पहुंची थी। आरोप यह है कि महिला को देखते ही उसका पति संदीप उसे कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर उसकी पिटाई करने लगा।

Hair Crown Salon

जिसके बाद उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उसपर हमला कर दिया। पूरी घटना के दौरान कंधे में चाकू घोंपने से उसका हत्था टूट गया और चाकू कंधे में धंस गया। फिलहाल इस पूरे मामलें पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।

ये भी पढ़े: एक बोतल खरीदने पर दूसरी मिलेगी मुफ्त सुनते ही शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Exit mobile version