बेटी पैदा होने पर पत्नी पर निकाला पति ने गुस्सा, चाकू से किया सीधा हमला

बेटी पैदा होने पर अजीम बुरी तरह नाराज हो गया था और इसी बात पर उसने अपनी पत्नी पर भी सीधा चाकू से हमला किया।

एक खबर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके से सामने आयी है जहां एक युवक द्वारा अपनी पत्नी पर चाकू से सीधा हमला कर दिया गया है। साथ ही हमले में पीड़िता सलमा जिसकी उम्र 27 साला बताई जा रही है और वह बुरी तरह जख्मी हो गई। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सीधा GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया और हमले के बाद ही आरोपी पति अजीम खान मौके से फरार हो गया।

बता दें कि सलमा के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि बेटी पैदा होने पर अजीम बुरी तरह नाराज हो गया था और इसी बात पर उसने अपनी पत्नी पर भी सीधा चाकू से हमला किया। इसके बाद पुलिस ने सलमा का बयान लेकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और अब आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से पुलिस मामले की जांच कर रही है जहां आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के चलते, सलमा अपने परिवार के ही साथ गली नंबर-1, मूंगानगर, दयालपुर इलाके में रहती है और करीब दो साल पहले सलमा की अजीम के साथ शादी हुई थी। वही अजीम का सिलाई का काम है और परिजनों द्वारा आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही वह दहेज के लिए उसे बहुत बार परेशान करता था और पिछले साल सलमा द्वारा बेटी को जन्म दिया तो अजीम आग बबूला हो गया।

हालाँकि, वह छोटी-छोटी बात पर सलमा को टॉर्चर भी करने लगा था। साथ ही आरोप है कि कहासुनी के दौरान बुधवार शाम को करीब 6.00 बजे ही आरोपी अजीम द्वारा सलमा के सिर पर चाकू से सीधा हमला कर दिया और उसके बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। वही शोर-शराबा हुआ तो पड़ोसियों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस सलमा का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!