अपराधदेश

पति नहीं बना रहा था संबंध, आठ साल बाद हुआ खुलासा, पति निकला…

महिला के अनुसार शादी के बाद अपने पति के साथ हनीमून पर कश्मीर गई थी लेकिन याह आने के बाद कही दिनों तक उसके पति ने,,,

गुजरात के वडोदरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर किसी के होश उड़ गए हैं। एक महिला को उसकी शादी के करीब आठ साल बाद पता चला कि उसका पति पहले ‘एक महिला’ था और वह लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष बना था और फिर उसने महिला से शादी रचाई थी।

जब महिला को इस बारे में पता लगा तो महिला के होश ही उड़ गए। इसके बाद महिला ने अपने आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई है। शीतल ने बताया कि उसके पहले पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और उसकी एक 14 साल की बेटी भी है। लेकिन इसके बाद उसने दोबारा शादी करने की ठानी।

लगभग नौ साल पहले उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर विराज वर्धन नामक शख्स से हुई। इसके बाद दोनों ने साल 2014 में परिवार की रजामंदी से शादी कर ली शीतल का कहना है की , शादी के बाद वह अपने पति विराज के साथ हनीमून मनाने कश्मीर में गई थी।

लेकिन यहा आने के बाद विराज अपनी पत्नी शीतल में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाता था और शीतल के मुताबिक़, कई दिनों तक उसके पति विराज ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी नहीं बनाए। शीतल ने जब भी इसके लिए दबाव डाला तो आरोपी पति विराज ने बहाना करके मना कर दिया।

विराज ने शीतल से कहा की कुछ साल पहले रूस में हुई एक दुर्घटना की वजह से वह यौन संबंध नहीं बना सकता है। शीतल ने आरोप लगाया है कि साल 2020 में विराज मोटापा कम करने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी का बहाना बनाकर कोलकाता चला गया था। लेकिन, उसने दावा किया है कि विरोज ने कोलकाता में आकर पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित करने के लिए सर्जरी करवाई।

लेकिन कोलकाता से वापस आकर आरोपी विराज ने शीतल के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और इस बारे में किसी को भी बताने पर मना किया और धमकी भी दी। शीतल को जब अपने पति विराज की हकीकत के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: पूर्व केंद्रीय मंत्री माणिकराव गावित का 87 वर्ष की आयु में निधन

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक पहुंचाते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button