बाबा के रूप में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला पाखंडी गिरफ्तार
द्वारका (नॉर्थ) थाना पुलिस द्वारा एक महिला की शिकायत पर ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को अब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाल ही में एक खबर द्वारका से सामने आयी है जहां आस्था के नाम पर महिलाओं से दुष्कर्म और उसके बाद ब्लैकमेल और उगाही करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी बाबा विनोद महिलाओं को समस्याएं दूर करने का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। ऐसे में विनोद को बाबा मसानी और इसके आश्रम को माता मसानी चौकी दरबार के नाम से वहा के लोगों द्वारा जाना जाता है।
बता दें कि द्वारका (नॉर्थ) थाना पुलिस द्वारा एक महिला की शिकायत पर ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को अब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि तीन से चार पीड़ित महिलाओं द्वारा पुलिस से संपर्क साधा है और पुलिस ने आरोपी बाबा को मंगलवार को ही कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। देखा जाए तो बाबा का यू-ट्यूब चैनल भी है।
वही अब द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के चलते, सोमवार देर रात ककरौला मोड़ पर ही रहने वाली एक पीड़ित महिला द्वारा PCR कॉल की थी कि बाबा विनोद द्वारा आस्था के नाम पर उससे दुष्कर्म किया और अब आगे उनको ब्लैकमेल भी कर रहा है। ऐसे में सूचना के बाद ACP द्वारका मदन लाल मीणा के नेतृत्व में एमरजेंसी पुलिस अधिकारी SI दुर्गेश मौके पर पहुंचे और मौके पर सभी भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
जिसके बाद लोगों द्वारा द्वारका थाने के पास ही इसका हंगामा किया गया। साथ ही महिला द्वारा शिकायत में बताया गया कि घर में सब कुछ ठीक नहीं चलने पर पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी। ऐसे में बाबा ने कहा कि उन्हें दीक्षा लेनी पड़ेगी और इसके बाद बाबा उनसे पांच लाख रुपये मांगने लगा।
ऐसे में महिला और उसके पति ने पैसे नहीं होने की बात कहकर देने से सीधा मना कर दिया। लेकिन एक दिन महिला जब दरबार में गई तो आरोप है कि बाबा द्वारा उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद बाबा उसे ब्लैकमेल करने लगा और वह धमकी देता था।
इन सब चीज़ो से परेशान होकर पीड़िता द्वारा सोमवार देर रात PCR कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद SI दुर्गेश की टीम द्वारा बाबा विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही बताया जा रहा है कि तीन से चार महिलाओं द्वारा भी पुलिस से संपर्क साधा है। जिसके बाद पीडि़त महिलाओं की शिकायत पर और प्राथमिकी जल्दी ही दर्ज हो सकती हैं। आखिर में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाबा विनोद को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाबा का यू-ट्यूब चैनल भी है। पुलिस ने बाबा को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया हुआ है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










