/* */

llegal Cigarette Racket: दिल्ली पुलिस का बड़ा Action, विदेशी सिगरेट जब्त

दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में अवैध सिगरेट कारोबार के खिलाफ Delhi Police ने बड़ा crackdown करते हुए सत्य निकेतन मार्केट में छापेमारी की।

दिल्ली।

दिल्ली के साउथ कैंपस इलाके में अवैध सिगरेट कारोबार के खिलाफ Delhi Police ने बड़ा crackdown करते हुए सत्य निकेतन मार्केट में छापेमारी की। यह joint operation ग्राहक चेतना ट्रस्ट के साथ मिलकर चलाया गया, जिसमें भारी मात्रा में illegal और विदेशी ब्रांड की सिगरेट बरामद की गईं। इस कार्रवाई के बाद पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया।

ग्राहक चेतना ट्रस्ट के Principal Trustee सुरेश कौशिक ने कहा कि illegal cigarette trade केवल सरकारी राजस्व को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि यह public health और वैध कारोबार के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैरकानूनी नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि युवाओं और उपभोक्ताओं को नुकसान से बचाया जा सके।

South Campus Police की टीम ने अभियान के दौरान चार दुकानों पर raid की। जांच में कई विदेशी ब्रांड की बिना अनुमति बेची जा रही सिगरेट बरामद हुईं। अधिकारियों के मुताबिक इन सिगरेटों पर जरूरी वैधानिक चेतावनियां और टैक्स संबंधी नियमों का पालन नहीं किया गया था, जो कानून का सीधा उल्लंघन है।

Raid के बाद इलाके के अन्य दुकानदारों में भी डर का माहौल देखने को मिला। कई दुकानदारों ने तुरंत अपने स्टॉक हटाने शुरू कर दिए। बाद में की गई जांच में यह सामने आया कि सत्य निकेतन मार्केट की ज्यादातर दुकानों ने illegal cigarette sale बंद कर दी है।
ग्राहक चेतना ट्रस्ट ने साफ कहा कि उनका awareness campaign आगे भी जारी रहेगा।

संस्था का उद्देश्य लोगों को प्रतिबंधित और अवैध उत्पादों के नुकसान के प्रति जागरूक करना है, ताकि बाजार में केवल वैध और सुरक्षित उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे special drives जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : Dwarka Crime: 11 लाख लेनदेन विवाद में कारोबारी के कांटे अगूंठे, गिरफ्तार 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!