दिल्ली में नकली किन्नरों ने दिन दहाड़े दिया बड़ी लूट को अंजाम

किन्नरों ने महिला से सवा लाख़ रुपए की मांग की, लेकिन पीड़िता ने सवा लाख की रकम देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद किन्नर पीड़िता की पहनी हुई

आपने लूटपाट की कई घटनाएं सुनी होंगी लेकिन आज हम एक ऐसे वाक्या का ज़िक्र करेंगे जिसे जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएगें, कि अब बेलगाम अपराधी, अपराध को अंजाम देने के लिए किन तरीकों को अपना रहे है.

दरअसल, मामला कुछ यूँ है कि विवेक विहार इलाके में रहने वाले एक परिवार के साथ किन्नरों ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है. हाल ही में इस इलाक़े में एक दंपत्ति ने नया घर लिया था जिसकी बधाई देने के लिए वहां पर 5 किन्नरों का एक ग्रुप आया था.

जानकारी के मुताबिक, किन्नरों ने महिला से सवा लाख़ रुपए की मांग की, लेकिन पीड़िता ने सवा लाख की रकम देने से इंकार कर दिया. जिसके बाद किन्नर पीड़िता की पहनी हुई ज्वैलरी लेकर भाग गए.

आपको बता दें, इस घटना पर पीड़िता का कहना है कि जिन किन्नरों का गिरोह उनके घर आया था वो नकली किन्नर थे. क्योकि वो महिला अपने इलाके के किन्नरों को पहचानती है.

इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने नज़दीकी थाने में इस मामलें की शिकायत की. बहरहाल, अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Tax Partner
ये भी पढ़े : दिल्ली में बदमाशों ने बीच सड़क पर बेहरमी से किया लड़की का कत्ल

 

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!