दिल्ली में बाप की दरिंदगी से हदे पार, फादर्स डे पर बेटी को कांच से काट डाला
देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, फदर्स-डे के दिन एक पिता ने ही अपनी बेटी को बेरहमी

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद ही दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें, फदर्स-डे के दिन एक पिता ने ही अपनी बेटी को बेरहमी से मार दिया. बेटी का ‘कसूर’ केवल इतना था कि वह अपनी मर्जी से किसी से शादी करना चाहती थी, पर पिता को यह बिलकुल मंजूर नहीं थी. बेटी के मर्डर का यह मामला दिल्ली के कंझावला का है. पिता नंदकिशोर ने अपनी बेटी की हत्या इसलिए की, क्योंकि उसकी बेटी शादी के लिए मना किया था. वह कहीं और शादी करना चाहती थी.
ग्लास कटर से की हत्या
पुलिस के मुताबिक, नंदकिशोर ने पूरी योजना बनाकर अपनी बेटी की हत्या की. वह बेटी को कैब में बिठाकर खेतों में ले गया. यहां नंदकिशोर ने ग्लास काटने वाले उपकरण से हत्या की. नंदकिशोर ग्लास कटिंग का ही कार्य करते थे. पुलिस ने नंद किशोर को उसी समय गिरफ्तार कर लिया।
कत्ल करने से पहले पी थी शराब
बताया गया है कि पिता और उसकी बेटी ने नरेला फ्लाइओवर से कैब ली थी. इसके बाद नंदकिशोर ने कैब के ड्राइवर के साथ शराब भी पी थी. शराब पीने के दौरान भी नंदकिशोर, कैब ड्राइवर से कह रहा था कि वह बेटी को मौत के घाट उतार देगा. इसके बाद नंदकिशोर ने कंझावला में गाड़ी रुकवाई और कैब ड्राइवर को पैसे दे वहां से भेज दिया. जिसके बाद नंदकिशोर ने बेटी का कत्ल हुआ और वहां से भाग गया.
हृदयविदारक घटना, लोग हैरान
इस हादसे से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग इस घटना और पिता ने ऐसे स्तब्ध हैं. लोग इस बात को मान नहीं पा रहे कि नंदकिशोर बेटी को मार सकता है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है









