Dwarka में रुपये दोगुना करने का लालच देकर युवक से हजारों की ठगी, जानिए पूरा मामला

पीड़ित व्यक्ति जब तक कुछ भी समझ पाते उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

राजधानी दिल्ली के द्वारका डिस्ट्रिक्ट के डाबड़ी इलाके में रुपये दोगुना करने का लालच देकर एक युवक से आरोपी ने हजारों रुपये ठग लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद ही आरोपी मौके से फरार हो गया और अब फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी गई शिकायत में 19 वर्ष के साहिल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के द्वारका स्थित विजय एन्क्लेव में रहते है।

30 जुलाई की सुबह के वक्त फूफा के कहने पर वह शिव मार्केट के पास एक एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए थे। पीड़ित ने एटीएम {ATM} से कुल 5500 रुपये निकाले। एटीएम से बाहर आते वक्त एक शख्स उन्हें मिला। उसने पीड़ित को कुछ लिफाफे दिखाए और फिर रुपये डबल करने की बात कही। बातचीत करने के दौरान ठग ने पीड़ित से कुल पांच हजार रुपये लिए। पीड़ित व्यक्ति जब तक कुछ भी समझ पाते उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: हनीमून मनाने जा रही महिला ट्रेन से हुई गायब, फिर यहां से हुई बरामद, जानिए पूरा मामला

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!