दिल्ली के हर्ष विहार में बुजुर्ग को पहले घसीटा फिर छीने एक लाख रुपए
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद होते जा रहे है लगातार बड़ रही आपराधिक वारदातों ने दिल्ली वालों को हिला कर रख दिया है

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद होते जा रहे है लगातार बड़ रही आपराधिक वारदातों ने दिल्ली वालों को हिला कर रख दिया है आपको बता दें कि हर्ष विहार इलाके में बदमाशों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया है बता दें कि लूट के दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग कारोबारी को पहले बाइक से निचे गिरा दिया और फिर उनसे 1 लाख की नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित संसार सिंह अपने परिवार के साथ लोनी के बेहटा हाजीपुर इलाके में रहते है और हर्ष विहार में सेवाधाम रोड पर उनकी किराने की दुकान है संसार सिंह ने बताया उनकी पत्नी की तबियत कुछ समय से ख़राब चल रही है और 14 जून को उनका बेटा अपनी माँ को इलाज के लिए फरीदाबाद ले गया था तब से वह लगातार दुकान पर बैठते थे.
जानकारी के अनुसार सोमवार रात के करीब 9 बजे उनकी दुकान पर काम करने वाले बबलू और मोनी के साथ घर जाने की तैयारी कर रहे थे और उन्होंने 1 लाख रुपए अपने बैग में रखे लेकिन जब बबलू ने बाइक स्टार्ट की तो दो बदमाश पिस्टल लेकर आये और थेला छीनने लगे और जब उन्होंने थेला नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने बाइक निचे गिरा दी और गोली मारने की धमकी देकर बैग लेकर फरार हो गए.
आपको बता दें कि सड़क की दूसरी तरफ उनका साथी इंतज़ार कर रहा था वह दोनों उसके साथ भाग गए आरोपियों ने कैमरे से बचने के लिए टोपी पहनी हुई थी. फ़िलहाल पुलिस कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
यह भी पढ़ें: गर्मी के कहर से कई देशों को मिली राहत, दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम










