Delhi Rape News: रंजीत नगर रेप केस में पुलिस ने आरोपी को रोहतक से दबोचा

Delhi Rape News: दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Delhi Rape News: देश की राजधानी दिल्ली के रंजीत नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल रंजीत नगर में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया है।

हालांकि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को रोहतक के कलनौर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान 20 साल के सूरज के रूप में हुई है। इसी के साथ आरोपी सूरज पर दिल्ली के ख्याला थाने में नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला भी दर्ज है।

खबर के मुताबिक पुलिस ने 100 से ज़्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर आरोपी की फोटो हासिल की और फिर उसकी पहचान की, आरोपी शख्स रघुबीर नगर का रहने वाला है।

बच्ची के परिवार के लोगों के अनुसार, वह सुबह 9 बजे लंगर खाने के लिए गई थी। काफी समय बाद जब बच्ची वापस घर आई तो उसके निजी अंगो से कहौं बह रहा था। इसके बाद परिवार के लोग उसे फ़ौरन अस्पताल ले गए।

जहां पर पता चला कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। फ़िलहाल बच्ची का इलाज राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में हो रहा है।

बहरहाल, मामले के तहत आरोपी सूरज को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की गई, जिससे सब बातों का खुलासा हो गया।

Tax Partner

ये भी पढ़े:  दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ फिर दरिंदगी, मासूम की हालत नाज़ुक, सीसीटीवी में कैद आरोपी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!