सदर बाजार में पुलिसकर्मियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मारपीट, लूटपाट, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के वक्त हमला करने सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो महिलाओं सहित मामले में कुल...

राजधानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में पुलिसकर्मियों को घर में बंधक बनाकर पीटने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए। इसी दौरान किसी ने थाने में सुचना दी तो थाने से अन्य स्टाफ ने दोनों पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। दोनों को बाड़ा हिंदूराव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मारपीट, लूटपाट, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के वक्त हमला करने सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो महिलाओं सहित मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों की पहचान अखलाक, बुरहान, आयशा व 60 वर्ष की मां हसीना बानो के रूप में हुई है और मामले में दो आरोपी अशफाक व आफाक फरार हैं। दोनों ही फरार आरोपी दिल्ली सदर बाजार थाने के घोषित बदमाश हैं। आरोपी आफाक फिलहाल पैरोल पर आया है।
मामले में उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी के अनुसार रविवार देर रात के वक्त 27 वर्ष की सोफिया सदर बाजार थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को कि पति अशफाक ने उससे मारपीट करने के बाद उसको घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद थाने से हवलदार पवन और दूसरे सिपाही महिपाल सोफिया के घर पर पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों घर में जाकर अशफाक, अखलाक, बुरहान, आफाक, आयशा और साथ ही हसीन बानो से मामले में बात करने लगे।
इस दौरान बुरहान ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और फिर आरोपियों ने डंडे, लातों, घूंसों से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और सोफिया पर हमला कर दिया। हवलदार पवन ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने भी उनकी पिटाई की। दोनों पुलिसकर्मियों ने थाने को इस मामले की जानकारी देने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया । किसी राहगीर ने पुलिस थाने को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाने से पुलिसकर्मियों वहां आए और फिर दोनों को वहां से मुक्त कराया।
ये भी पढ़े: मम्मी-पापा ने नहीं दिलाया स्मार्टफोन तो नाबालिग ने फंदे से लटककर दी जान










