नंद नगरी में हुई Kerela Story जैसी वारदात! पहचान छिपा दोस्ती कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

वही वारदात के दौरान आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो बना ली गयी और उसके बाद में आधार पर आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा

दिल्ली में दुष्कर्म के मामले आये दिन बढ़ते जा रहे है जहां छोटी बच्चियों से लेकर महिलाये इसकी शिकार होती दिख रहे है। ऐसा ही एक मामला नंद नगरी से सामने आया है जिसमे धार्मिक पहचान छिपाकर एक लड़के ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। वही वारदात के दौरान आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो बना ली गयी और उसके बाद में आधार पर आरोपी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। ऐसे में अब पीड़िता को जब आरोपी की हकीकत का पता चला तो उसने इसका विरोध किया।

बता दें कि पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है कि आरोपी युवक ने जबरन उसका धर्म भी परिवर्तन कराने का प्रयास किया है और उससे परेशान होकर पीड़िता ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। जसिके बाद पुलिस द्वारा छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी एटा, यूपी निवासी शाहबाज जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है को गिरफ्तार कर लिया है।

वही साथ में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है और इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य भी रहते हैं। ऐसे में पुलिस को दिए बयान में पीड़िता द्वारा कहा गया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात दो लड़कियों से हुई थी और जल्द ही दोनों उसकी दोस्त भी बन गई थी। ऐसे में दोनों ने उसे राहुल नाम एक युवक से मिलवाया और पहचान होने के बाद अक्सर दोनों बात करने लगे थे।

रिपोर्ट्स से सामने आया कि 15 फरवरी को युवती घर पर अकेली थी और आरोपी उससे मिलने के बहाने उसके घर पर पहुंचा। वहां आरोपी ने शीतल पेय में उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इतना ही नहीं उसके बाद आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी साथ में बना ली।

इतना ही नहीं आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ वारदात को अंजाम देता रहा और इस बीच पीड़िता को पता चला कि युवक दूसरे धर्म से संबंध भी रखता है और इसके अलावा उसकी दोनों सहेलियों में से एक आरोपी युवक की सगी बहन भी है जसिने पीड़िता ने से उसने मिलवाया था। ऐसे में अब आरोप लगाया कि युवक पीड़िता को धर्म बदलने का दबाव भी बनाने लगा था।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!