अपराधदिल्ली

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लड़की से अश्लील हरकत, पुलिस ने शुरू की जांच

दिल्ली मेट्रो से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मेट्रो में यात्रा कर रही एक लड़की के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

दिल्ली मेट्रो से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मेट्रो में यात्रा कर रही एक लड़की के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ने घटना की जानकारी ट्विटर पर साझा की। वही दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि लड़की ने ट्विटर पर लिखा कि वो येलो लाइन मेट्रो से जोरबाग जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे पता पूछा। लड़की ने उसकी मदद की। जिसके बाद जब वे जोरबाग मेट्रो स्टेशन के बाहर कैब बुक करने लगी तब अपराधी एक बार दोबारा उसके पास आ गया और उसके बगल में बैठ गया। आरोपी के हाथ में एक फाइल थी। आरोपी लड़की को वो फाइल दिखाने लग गया। जैसे ही लड़की ने फाइल देखना शुरू किया वैसे ही आरोपी ने उसका सर अपने प्राइवेट पार्ट पर झुकाने की कोशिश की।

जिसके बाद वे काफी डर गई और एक पुलिस वाले की तरफ दौड़ी। पुलिस वाले ने कहा आप ऊपर जाइये वहां आपकी मदद की जाएगी। लड़की ने कहा में जैसे-तैसे ऊपर पहुंची और वहां जाकर पुलिस वालो को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस वालो ने CCTV फुटेज दिखाया। CCTV फुटेज में मैने उस अपराधी को पहचान लिया।

पीड़िता आगे लिखती है कि ये घटना दिनदहाड़े 2 बजे हुई है। इस घटना के बाद अब मुझे घर से बाहर जाने में डर लगता है। युवती ने कहा कि वो एक साल से मेट्रो में यात्रा करती आ रही है। लेकिन अब उसे दिल्ली मेट्रो में जाने से डर लगता है।

Madhavgarh Farms
यह भी पढ़े: दिल्ली बना देश का पहला ‘फेसलेस सेवाएं’ देने वाला राज्य : अरविंद केजरीवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button