दिल्ली में फिर से फिरौती के लिए मासूम का क़त्ल

राजधानी दिल्ली में आए दिन जुर्म की वारदातों में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है, साथ ही बच्चों के अपहरण के मामलें भी तेज़ी से बढ़ते जा रहे है।

राजधानी दिल्ली में आए दिन जुर्म की वारदातों में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है, साथ ही बच्चों के अपहरण के मामलें भी तेज़ी से बढ़ते जा रहे है। बता दें, कुछ दिन पहले ही मंगोलपुरी में एक मासूम का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई थी और 15 दिन के भीतर ही दिल्ली के हस्ताल गांव (विद्या विहार) से ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

जिसमें एक 8 साल के बच्चे का फिरौती के लिए अपहरण किया गया और फिरौती न मिलने पर मासूम की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है मृतक अपने घर के बाहर खेल रहा था और शाम 7 बजे वहीं से उसका अपहरण हो गया।

बाद में परिवार के पास 5 लाख की फिरौती का कॉल आता है इसके बाद परिवार वाले इस मामलें की सूचना पुलिस को देते है। पुलिस बच्चे को ढूंढ़ना शुरू करती है लेकिन पुलिस के हाथ केवल नकामी लगी। 4 दिन छानबीन के बाद पड़ाेस वाली गली से बच्चे का शव बरामद हुआ।

जिसके बाद से इलाके में दहशत बनी हुई है।बात करें मृतक के परिजनों की तो मासूम को खोने के बाद परिवार गहरे सदमें में है और घरवालों की हालत गंभीर बानी हुई है। बहरहाल, पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिल्ली में एम्स के डॉक्टर ने महिला सहयोगी को घर बुलाकर किया रेप

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!