महिला IAS से छेड़छाड़ के आरोप में IRS अधिकारी गिरफ्तार

महिला IAS अधिकारी ने उसपर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अभद्र टिपण्णी करने का आरोप लगाया हैं। जिसके बाद धारा 354D, 354 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की पुलिस ने आईएएस महिला अधिकारी की शिकायत के बाद IRS अधिकारी सोहेल मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला IAS अधिकारी ने उसपर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और अभद्र टिपण्णी करने का आरोप लगाया हैं। जिसके बाद धारा 354D, 354 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

महिला अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि 2020 में सोहेल मलिक से उसकी बातचित व्हाट्सप्प ग्रुप चैट के माध्यम से हुई थी। उस ग्रुप चैट में अन्य अधिकारी भी थे। वह कोविड के दौरान सोहेल मलिक के किये गए काम से काफी प्रभावित थी, जिसकी उसने सराहना की। इस कारण दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी।

इस बात का फायदा उठाकर सोहेल मलिक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। वह बातचीत बंद करना चाहती थी और कई बार सोहेल मालिक से इस बारे में कहा भी लेकिन वह नहीं माना। महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया है कि सोहेल मलिक एक बार उसके कार्यालय आकर उसे धमकाने का भी प्रयास किया।

महिला अधिकारी ने आगे कहा है कि पिछले तीन साल में कई बार वार्निंग देने के बाद भी वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया। जब उसके पति को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने सोहेल मालिक को समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह बातचीत के लिए दबाव डालता रहा तब जाकर उसने पुलिस में शिकायत की।

प्रारंभिक जाँच-पड़ताल के बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने IRS सोहेल मलिक को गिरफ्तार कर, दिल्ली स्थित पटियाला कोर्ट में पेश किया। फ़िलहाल कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महिला अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय मंत्रालय में बतौर संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत है। उसके पति भी एक IAS अधिकारी है।

पटियाला कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतज़ार है।

Accherishtey ये भी पढ़े: मात्र 854 रूपये में शानदार गेमिंग ईयरबड हुआ लांच, अभी खरीदें

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!