महिला के शादी करने से मना करने पर ITBP के जवान ने वायरल कर दी अश्लील तस्वीर
उसकी दोस्ती एक मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से ही दिलीप शेखावत से हुई और इसके बाद दोनों के ही बीच बातचीत होने लगी।

हाल ही में एक खबर ग्रेटर नोएडा से सामने आयी है जहां एक सिरफिरे द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर सीधा वायरल कर दिए। जिसके बाद युवती का मोबाइल नंबर भी डेटिंग साइट ऐप पर डाला दिया और अब पीड़िता द्वारा परेशान होकर पुलिस से इसकी शिकायत की और अब पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चौकाने वाली बात ये है की आरोपी द्वारा खुद को आइटीबीपी में सिपाही बताया है।
बता दे की जन सुविधा केंद्र की कर्मी युवती द्वारा पुलिस से शिकायत की कि उसकी दोस्ती एक मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से ही दिलीप शेखावत से हुई और इसके बाद दोनों के ही बीच बातचीत होने लगी और बात शादी करने तक पहुंच गई। वही इसी बीच पीड़िता को भी आगे पता चला कि दिलीप की संगत गलत है और वह कई गलत गतिविधियों में शामिल है। इस वजह से युवती द्वारा दिलीप से शादी करने से बाद में इनकार कर दिया। ऐसे में यह बात दिलीप को नागवार गुजरी और उसने फिर युवती का फोटो अश्लील बनाकर हर जगह वायरल कर दिया।
हालाँकि, सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह द्वारा बताया गया कि आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है और युवती द्वारा पुलिस को बताया गया कि आरोपी ने खुद को ITBP में सिपाही बताया था। पुलिस द्वारा उसकी नौकरी के ही सत्यापन के लिए आइटीबीपी को सीधा पत्र भेजा है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










