छावला इलाके में ITBP अधिकारी के बेटे ने कांस्टेबल को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र स्थित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के परिसर में एक अधिकारी (2आइसी रैंक) के बेटे ने एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी

दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र स्थित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के परिसर में एक अधिकारी (2आइसी रैंक) के बेटे ने एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बता दें की इस वारदात को अंजाम देने के दौरान आरोपी ने लइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल की मोके पर ही मौत हो गई आपको बता दें कि इस मामले में आरोपित दिग्विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जाँच जारी है।

द्वारका पुलिस उपयुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि बुधवार को करीब दोपहर के 2.20 बजे आइटीबीपी कैंप छावला स्थित एक आवास पर गोली चलने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक 36 वर्षीय आइटीबीपी कांस्टेबल, को एक आईटीबीपी अधिकारी के बेटे ने अपने घर में ही गोली मार दी है।

आपको बता दें कि उनके शरीर पर पांच गोलियों के निशान मिले है फ़िलहाल पुलिस कांस्टेबल पर गोली क्यों चलाई गई इस मामले पर जाँच की जा रही है इसके अलावा पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी के साथ साथ उसके सवजन से भी जानकारी ली जा रही है कि आरोपी और पीड़ित के बीच कभी किसी बात को लेकर झड़गा हुआ था।

Accherishtey

यह भी पढ़ें: दिल्ली के हर्ष विहार में बुजुर्ग को पहले घसीटा फिर छीने एक लाख रुपए

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!