खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू ने दी धमकी! इस दिन एयर इंडिया में सफर करने पर दी चेतावनी
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी द्वारा भारत को चेतावनी देते हुए यह भी बताया गया कि इस दिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद रहेगा

हाल ही में एक खबर सामने आयी है जहां प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के मुखिया खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) द्वारा भारत को एक बार फिर धमकी दी गयी है। जिसमे पन्नू द्वारा सोशल मीडिया पर एक ऑडियो-वीडियो संदेश के जरिए ही इस बार चेतावनी दी है कि कोई भी सिख समुदाय का व्यक्ति 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से सफर नहीं करे। वही इस दिन उनकी जान को खतरा हो भी सकता है।
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी द्वारा भारत को चेतावनी देते हुए यह भी बताया गया कि इस दिन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद रहेगा और उसने यह भी कहा कि 19 नवंबर को दिन भी वही है जिस दिन ‘वर्ल्ड टेरर कप’ का भी फाइनल भी है। ऐसे में आतंकी द्वारा ‘क्रिकेट वर्ल्ड कप’ को ‘वर्ल्ड टेरर कप’ कहते हुए यह धमकी दी है और इस वर्ल्ड कप का आयोजन अहमदाबाद में ही किया जा रहा है। पन्नू ने एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने की भी धमकी दी है।
देखा जाए तो गुरपतवंत पन्नू द्वारा धमकी भरे लहजे में यह भी चेतावनी दी कि इस एयरपोर्ट को नाम शहीद बेअंत सिंह, शहीद सतवंत सिंह खालिस्तान एयरपोर्ट भी होगा। खालिस्तान पंजाब के लिए एक रेफरेंडम करवा रहा है और इस आजादी की जंग कोई नहीं रोक सकता। साथ ही भारतीय हुकूमत के टैंक और तोप इस आजादी की जंग को रोक भी नहीं सकते ही।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










