चार वर्ष की बच्ची का अपहरण कर किया दुष्कर्म, मासूम की हालत नाजुक
फुटेज में यह दिखा की एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बुधवार शाम बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने मासूम की तलाश शुरू की।

राजधानी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में चार वर्ष की मासूम का अपहरण कर बच्ची से दुष्कर्म करने का एक मामला सामने आया है। घटना के वकस मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी लेकिन अगले दिन गुरुवार सुबह के वक्त बच्ची एक पार्क के पास गंभीर हालत में मिली। बच्ची को बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने मासूम को रोहिणी स्थित आंबेडकर हॉस्पिटल रेफर कर दिया है। मासूम की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जांच के वक्त पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, फुटेज में यह दिखा की एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। बुधवार शाम बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने मासूम की तलाश शुरू की। बहुत तलाश करने के बाद जब मासूम नहीं मिली, तो पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार सुबह के वक्त बच्ची एक पार्क के पास गंभीर हालत में मिली। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर इस मामले में छानबीन में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।
फुटबॉलर निकला आरोपी
दिल्ली पुलिस ने एक मेसी नामक जेबकतरों की गैंग का भंडाफोड़ कर कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने यह बताया कि पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकडे गए आरोपियों के पास से चोरी के कुल 56 मोबाइल फोन और साथ ही अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। आपको बता दे की इस मामले में खास बात ये है कि इस गिरोह का सरगना मेसी एक फुटबॉलर है और साथ ही हत्या समेत कई अन्य मामलों में शामिल है।
ये भी पढ़े: गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 500 लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, 5 गिरफ्तार










