हनीट्रैप के जाल में फंसाकर युवक का किया अपहरण, युवती सहित 3 गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी साहिल को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपियों के पास से पिस्टल...

राजधानी दिल्ली के कालकाजी निवासी एक शख्स को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर रविवार शाम के वक्त अपहरण कर लिया गया। आरोपी पीड़ित युवक से मोटी रकम वसूलना चाहते थे, लेकिन जब किडनैप करने के बाद ले जा रहे थे तो ऑटो ड्राइवर की समझदारी से दिल्ली के कालकाजी पुलिस ने मुख्य आरोपी इकरार अली और महिला आरोपी अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया है

और पीड़ित युवक को छुड़ा लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी साहिल को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस चौथे आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपियों के पास से पिस्टल, चार कारतूस, गाड़ी आदि बरामद कर लिया गया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के मुताबिक, 18 दिसंबर शाम के वक्त जावेद का अपहरण करने की जानकारी मिली। इसके बाद इस मामले में पुलिस को यह पता लगा कि पीड़ित जावेद को इकरार अली, साहिल और अनुराधा अपहरण कर ले जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी इकरार और अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी अनुराधा ने एक माह पूर्व साजिश बना कर जावेद से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। और फिर इसके बाद पीड़ित युवक को मिलने के लिए बुलाया लेकिन दो बार पीड़ित जावेद मिलने नहीं पहुंचा। जब युवती ने मिलने का अधिक दबाव बनाया तो वह दिल्ली के कालकाजी मंदिर में उससे मिलने चला गया। यहां युवती गाडी में चालक सीट वाली साइड बैठी थी।

जैसे ही पीड़ित जावेद गाड़ी में बैठा तो आरोपियों ने पीड़ित को काबू कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित जावेद को पिस्टल दिखाकर उससे मोबाइल फ़ोन लूट लिया। इस पर पीड़ित ने शोर मचाना शुरू किया। वहां से निकला रहे एक ऑटो चालक ने पीड़ित को देख लिया और फिर भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास मथुरा रोड पर अपने ऑटो से आरोपियों की कार को रोक दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।

Accherishtey

ये भी पढ़े: बातचीत के बहाने पडोसी ने OYO में ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर दी ये धमकी

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!