कंधा टकराने पर चाकू से की हत्या, भागते हुए रिक्शा चालक पर भी किया हमला

कंधा टकराने पर पड़ोसी ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी रिक्शा चालक पर भी चाकू से हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया.....

बता दें अशोक विहार इलाके में कंधा टकराने पर पड़ोसी ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद वहाँ से भाग रहा आरोपी एक रिक्शा चालक से जा टकराया जब रिक्शा चालक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला करके उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और वहाँ से फरार हो गया।

बता दें दोनों घायलों को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिक्शा चालक का गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिक्शा चालक के बयान पर इस हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक उस मृतक की शिनाख्त 38 वर्षीय अशोक के रूप में हुई है। अशोक वही की एक फैक्टरी में काम करता था। 10 जनवरी की रात करीब 9 बजे जब वह घर जा रहा था। तो इसी दौरान उसी के पड़ोस में रहने वाला 18 साल का रोहित वहां से गुजर रहा था। तभी रोहित का कंधा अशोक के कंधे से थोड़ा टकरा गया। इसको लेकर अशोक ने उसको ठीक से चलने की नसीहत दी। और इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई।

फिर रोहित ने चाकू निकालकर अशोक पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद रोहित वहां से भागने लगा। और इसी दौरान वह वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के निवासी रिक्शा चालक गणेश से भी टकरा गया। और इस बात पर आरोपी गणेश से भी उलझ गया। फिर वहाँ पर भी विवाद बढ़ने पर रोहित ने गणेश पर भी चाकू से हमला कर दिया। बता दें गणेश की जांघ और प्राइवेट पार्ट पर चाकू लगा है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वहाँ की पुलिस ने दोनों घायलों को पास ही के अस्पताल में लेकर गई जहां पर अशोक को मृत घोषित कर दिया गया है। और वहीं गणेश का इलाज चल रहा है। गणेश ने पुलिस को ये बताया कि उसने रोहित को अशोक पर हमला करते हुए भी देखा था। और उसके बाद भागने के दौरान उसने उसपर भी चाकू से हमला कर दिया।

Tez Tarrar Appये भी पढ़े: बवाना इलाके में पहले लड़की की हत्या, फिर खुद की ली जान

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!