10 रुपये की सिगरेट न देने पर विवाद में हुई चाकूबाजी, कावड़ यात्रा का बन रहा था प्लान

सिगरेट देने से मना करने पर एक युवक पर धार - धार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, अब युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है

दिल्ली में अपराध की घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है जिसके चलते अब एक और खबर महेंद्र पार्क इलाके से सामने आयी है जहां सिगरेट देने से मना करने पर एक युवक पर धार – धार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। ऐसे में अब युवक बुरी तरह से घायल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

साथ ही पीड़ित के बयान पर महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला अभी दर्ज कर लिया है और पुलिस फरार अभी भी हमलावर की तलाश कर रही है। वही पीड़ित की पहचान जहांगीरपुरी G ब्लॉक निवासी भारत के रूप में हुई है और भारत द्वारा पुलिस को बताया कि वह प्रशांत विहार इलाके में कपड़ा तैयार करने का काम करता है।

लेकिन रविवार देर रात को वह अपने दोस्तों के साथ A ब्लॉक जहांगीरपुरी में बैठा हुआ था और वह दोस्तों के साथ कांवड़ ले जाने को लेकर प्लानिंग करते हुए उनसे बातचीत कर रहा था। इस दौरान वह सिगरेट पीने लगा और इलाके के ही रहने वाले दो युवक वहां पहुंचे जिन्हें वह पहले से जानता था। लेकिन उसमें से एक लब्बू द्वारा उसे सिगरेट देने के लिए कहा गया और भारत द्वारा तब उस समय सिगरेट देने से मना करते हुए कहा गया कि सिगरेट 10 रुपये में आते हैं।

ऐसे में अब इस बात को लेकर उनकी कहासुनी होने लगी और लब्बू के दोस्त ने भारत को पकड़ लिया और फिर लब्बू द्वारा चाकू निकालकर भारत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। रिपोर्ट्स से सामने आया की आरोपी ने उसकी कमर के नीचे और पैर पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।

हालाँकि, दोस्तों के बीच बचाव करने पर ही आरोपी वहां से तुरंत फरार हो गए और दोस्तों ने पीड़ित को तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसका अभी इलाज जारी है। साथ ही पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!