जानें क्यों करवाचौथ के मौके पर पत्नी ने पति को करवाया गिरफ्तार ?

करवाचौथ के मौके पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक पत्नी ने अपने भागे हुए पति का पुलिस के सामने सरेंडर कराया है

करवाचौथ के मौके पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल एक पत्नी ने अपने भागे हुए पति का पुलिस के सामने सरेंडर कराया है। पत्नी ने फ़ोन कर दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी क्योंकि उसे डर था कि पुलिस उसके पति का इनकाउंटर कर देगी।

आपको बता दें कि उसके पति पर 19 अक्टूबर की सुबह नजफगढ़ के राम बाज़ार में एक दुकान के अंदर बुज़ुर्ग मां और बेटी को गोली मारने का आरोप है, जिसमें मां की मृत्यु हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी को एक महिला का फोन कॉल आया। महिला ने डीसीपी से कहा कि मेरे पति आ गए हैं, मैंने उनके लिए व्रत रखा है, गोली मत मारना।

खबर के मुताबिक राजीव गुलाटी (पति) नाम का यह शख्स एक वारदात को अंजाम देने के बाद से भागा हुआ था। हालांकि जैसे ही पत्नी ने पुलिस को जानकारी दी, वैसे ही डीसीपी द्वारका मौके पर खुद पहुंच गए और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक 19 अक्टूबर को नजफगढ़ में आरोपी राजीव ने एक बुज़ुर्ग मां और उसकी बेटी पर गोली चलाई थी। जिसमें बुज़ुर्ग मां की मृत्यु हो गई और बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ग़ौरतलब है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बहरहाल राजीव गुलाटी की तलाश में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई जगहों पर पुलिस छापेमारी कर रही थी।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: Delhi News: गोगी गैंग के 4 शातिर बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!