Kundli Border Murder Case: कोर्ट में नारायण सिंह बोला- मैंने टांग काटी, सरबजीत ने हाथ, गोविंद प्रीत व भगवंत ने लटकाया

Kundli Border Murder Case: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर हुई लखबीर सिंह की हत्या के आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Kundli Border Murder Case: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर हुई लखबीर सिंह की हत्या के आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है आरोपी निहंग नारायण सिंह ने अदालत में कहा की मैंने लखबीर सिंह की टांग काटी थी। सरबजीत ने हाथ काटा और भगवंत व गोविंद प्रीत ने उसे लटकाने में मदद की थी।

आपको बता दें की उन्होंने यह भी कहा की इस घटना में हमारे साथ और कोई शामिल नहीं है हम चारों ने ही मिलकर युवक को मारा है वहीं शनिवार को सरबजीत ने आठ लोगों के शामिल होने की बात कही थी।

जानकारी के मुताबिक लखबीर की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को रविवार दोपहर दो बजे न्यायालय में पेश किया गया था।

उनके बचाव में पेश हुए अधिवक्ता संदीप ने बताया कि, जैसे मुस्लिम अपनी कुरान की रक्षा करते है और ईसाई बाइबिल की, ऐसे में हमे अपने गुरु की रक्षा करने का पूरा अधिकार है उन्होंने जो किया है वह सही किया है। अगर फिर से बदतमीज़ी होती है तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: राजधानी दिल्ली में फिर हुआ मामूली विवाद पर क़त्ल

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!