किर्गिज़स्तान की महिला और उसके महज़ 13 महीने के बेटे की चाक़ू मारकर निर्मम हत्या

दिल्ली के कालकाजी इलाके में 28 साल की किर्गिज़स्तान की गर्भवती महिला और उसके महज़ 13 महीने के मासूम बेटे की हत्या चाकू मारकर कर दी गई है

दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। 28 साल की किर्गिज़स्तान की गर्भवती महिला और उसके महज़ 13 महीने के मासूम बेटे की हत्या चाकू मारकर कर दी गई है। बता दें कि मां-बेटे के ऊपर चाकू से कई बार वार किए गए हैं।

खबर के मुताबिक, पीड़ित महिला और उसके बेटे की पहचान क्रमश: मिस्कल जुमाबेवा और मानस के रूप में हुई है। दोनों की डेड बॉडी बेड पर पड़ी हुई थी। दक्षिण पूर्व ज़िला डीसीपी आरपी मीणा का कहना है कि इस मामले की शुरुआती जांच में कुछ कहा नहीं जा सकता है। पोस्टमार्टम के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी कि दोनों की मौत कैसे हुई है।

जानकारी के मुताबिक, किर्गिज़स्तान निवासी मिस्कल जुमाबेवा की शादी ग्रेटर कैलाश-2 में रहने वाले विनय कुमार से साल 2018 में हुई थी। मिस्कल प्रेग्नेंट थी, जिसके चलते मिस्कल को दर्द हो रहा था। सोमवार रात को हॉस्पिटल जाने को लेकर उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था।

ऐसा बताया जा रहा है कि विनय (मिस्कल का पति) ने पेट में लात मार दी थी और वह इसके बाद घर छोड़कर अपने मित्र वाहिद के घर चला गया था। वहीँ मिस्कल ने अपनी महिला दोस्त मतलुबा मदुस्मोनोवा को कॉल कर अपने घर बुला लिया था।

मतलूबा अपने दोस्त अविनीश के साथ उसे (मिस्कल को ) शुभम हॉस्पिटल ले गई। वहां डॉक्टर ने मिस्कल को इंजेक्शन लगाया और फिर मतलुबा उसे अपने घर ले गई। ऐसा कहा जा रहा है कि मतलुबा और अविनीश रात को अलग कमरे में सो गए थे और पीड़िता अपने बेटे के साथ अलग कमरे में सो गई थी।

radhey krishna auto
जब सुबह 9 बजे मतलूबा और अविनीश ने मिस्कल के कमरे का दरवाज़ा खोलने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद था। धक्का देकर दरवाज़े को खोला तो देखा कि मिस्कल और उसके 13 महीने के बेटे मानस की हत्या हो चुकी थी।

ये भी पढ़े: RTV ड्राइवर्स और E-Riksha ड्राइवर्स के बीच छिड़ा घमासान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!