महिला SI ने फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर बलात्कारी को किया गिरफ्तार

फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद शादी का झांसा दे कर कई बार नाबालिग लड़की का रेप करने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद शादी का झांसा दे कर कई बार नाबालिग लड़की का रेप करने के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। नाबालिग ने डाबरी पुलिस थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को महिला SI  द्वारा फेसबुक के ज़रिये फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले के बारे में तब पता चला जब नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हो गई और उसके पास लड़के के नाम के अलावा और कोई भी जानकारी नहीं थी। हॉस्पिटल में एडमिट नाबालिग ने तब रेप की शिकायत डाबड़ी पुलिस थाने में दर्ज कराई। इस ब्लाइंड केस में पुलिस के पास उस लड़के के नाम के अलावा और कोई भी जानकारी नहीं थी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम आकाश बताया जा रहा है। डाबड़ी थाने की महिला एसआई प्रियंका, एसआई सुंदर सिंह, कॉन्स्टेबल प्रवीण और उनकी टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाबालिग से मिली जानकारी के आधार पर 100 से भी ज़्यादा आकाश नाम के लड़कों की प्रोफाइल फेसबुक पर सर्च की। फ़ोटो की पहचान होने पर पुलिस ने इस मामले की पहली गुत्थी सुलझाई।

महिला पुलिसकर्मी ने फेसबुक आईडी से आरोपी लड़के को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और जैसे ही उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की और बातचीत शुरू की, तो बातों के दौरान उसका मोबाइल नंबर भी महिला पुलिसकर्मी ने ले लिया। महिला पुलिसकर्मी ने उसे मिलने के लिए बुलाया जिस पर उसने दशरथपुरी मेट्रो स्टेशन आने की बात कही।

पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए मेट्रो के पास ट्रैप लगाया और जब एसआई प्रियंका ने उसे कॉल करके कहा कि वो पहुंच गई है तो आरोपी ने अपना लोकेशन बदलते हुए उसे द्वारका रेड लाईट के पास आने को कहा। पुलिस टीम तुरंत ही वहां पहुंची पर इस बार भी आरोपी वहां नहीं पहुंचा और तीसरी बार उसने महावीर एन्क्लेव आने को कहा। पुलिस टीम ने भी तुरंत वहां पहुंच कर ट्रैप लगाया।

Radhey Krishna Auto

इस बार आरोपी आया और जैसे ही वो एसआई प्रियंका के पास पहुंचा पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। हालांकि इस दौरान उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन वह भाग नहीं पाया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वो बराबर अपने ठिकाने बदलता रहता था और वो अपना लोकेशन किसी को भी नहीं बताता था। इस तरह से वह झांसा देता था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस: विकासपुरी थाने की टीम ने 2 स्नैचर्स को धर दबोचा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!