दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दुकानदार के पैर पर गोली मारकर लूटे लाखों रुपये

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी दुकान को बंद करने की तैयारियां कर रहा होता है और साथ ही रुपयों से भरे अपने बैग को अपनी दुकान...

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बता दे की, दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार रात के वक्त बदमाशों ने मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति के साथ लूटपाट को अंजाम दिया था, इस लूटपाट का सीसीटीवी वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 16 जनवरी की रात लगभग 11 बजे एक मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के साथ लूटपाट हुई। व्यक्ति अपनी दुकान बंद कर रहा था लेकिन उसी वक्त बाइक पर दो बदमाश आए और फिर उसका बैग छीनकर पैर पर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

इस वायरल सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपनी दुकान को बंद करने की तैयारियां कर रहा होता है और साथ ही रुपयों से भरे अपने बैग को अपनी दुकान के गेट पर टांग रखा होता है। इसके बाद वहां पर दो बाइक सवार व्यक्ति पहुंचते हैं, जिसमें से एक शख्स दुकान के मालिक से बात करने लगता है तो दूसरा शख्स वहां टंगे बैग को लेकर फरार हो जाता है। भाग रहे बदमाशों के पीछे दुकान मालिक भागता है, लेकिन बदमाश ने उसके पैर में गोली मार देते है जिससे वह अपने पड़ोसी की दुकान के आगे बैठ जाता है।

आपको बता दे की बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गईं, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: रेस्टोरेंट में खाने का रेट लगा ज्यादा, तो बदमाश ने मालिक को घोंपा चाकू

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!