मकान मालिक ने किया किराए पर रह रही महिला का रेप, मासूम के साथ भी छेड़छाड़

दिल्ली हुई शर्मसार: दिल्ली के नांगलोई इलाके में मकान मालिक ने किया किराए पर रेह रही महिला का बलात्कार, 12 साल की बच्ची के साथ भी छेड़छाड़

राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक मकान मालिक ने मकान में घुसकर 38 साल की एक महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया, इतना ही नहीं बल्कि वारदात के कुछ समय बाद ही मकान मालिक के बेटे ने पीड़ित महिला की 12 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की। 

खबर के मुताबिक, दोनों आरोपी ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी और फिर वहां से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी, मामले की पूरी छानबीन करने के बाद पुलिस ने बलात्कार, पोक्सो और जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला की पहचान सलमा के रूप में हुई जो नांगलोई की अमर कॉलोनी की निवासी है और वह उधर किराए पर रहती है, सलमा ने मकान केवल 3 महीने पहले ही अमर कॉलोनी में किराए पर लिया था। सूत्रों के अनुसार, मकान मालिक का नाम अज़ीज़ है। 

पीड़ित महिला एक फैक्ट्री में काम करती है और उसके परिवार में केवल उसकी बेटी है जो की 12 साल की है, आरोप यह है कि मंगलवार 24 अगस्त को मकान मालिक ज़बरदस्ती घर में घुस गया और सलमा क़े साथ दुष्कर्म किया और उसको जान से मार देने की धमकी भी दी और फिर वहां से फरार हो गया।

 जानकारी क़े मुताबिक, वारदात क़े बाद पीड़ित महिला किसी काम से बाहर गई तो आरोपी का बेटा इरफ़ान महिला क़े घर पहुँच गया और घर पर मौजूद सलमा की 12 वर्षीय बेटी क़े साथ छेड़छाड़ की और वहां से फरार हो गया।

Aadhya technology

सलमा (पीड़ित महिला) ने मामले की पूरी सुचना पुलिस को दी, पुलिस ने मामले की छानबीन करने क़े बाद मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल नांगलोई थाने की पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

ये भी पढ़े: वीडियो में देखें कैसे सलाखों के पीछे कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं नीरज बवाना के बदमाश  

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!