
एक घटना दिल्ली के रोहिणी कोर्ट से सामने आई है जहां दो वकील को गोली मार दी गयी है। यह घटना शुक्रवार सुबह कि है जहां दो वकील पर रोहिणी कोर्ट परिसर के बाहर गोली चला दी गई है। इस फायरिंग में दो वकील घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
सूत्रों के मुताबिक रोहिणी कोर्ट के बाहर दो वकीलों और स्थानीय व्यक्ति की बहस हो रही थी। इस दौरान बचाव के लिए नागालैंड फोर्स का जवान आया। वही एक व्यक्ति ने आकर उसकी कॉलर पकड़ ली। बचाव के लिए नागालैंड जवान ने जमीन पर गोली चला दी। गोली के छर्रे दो वकीलों को लगे, जिस कारण वह मामूली रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इसके साथ FSL की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस गेट पर लगे फुटेज को खंगाल रही है।
यह भी पढ़े: जहांगीरपुरी में MCD एक्शन के बाद, श्रद्धालुओं ने खुद ही मंदिर का अवैध हिस्सा हटाया