दारू मांगने को लेकर हुए विवाद में शराब की दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

बिसरख क्षेत्र के ही अंतर्गत स्थित शराब की दुकान पर तीन लड़कों के द्वारा जबरदस्ती शराब दिए जाने को ही लेकर सेल्समैन से झगड़ा हो गया

एक खबर ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से सामने आयी है जहां न्यू हैबतपुर स्थित एक शराब की दुकान पर सेल्समैन की सीधा गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है जहां जबरदस्ती शराब दिए जाने को लेकर 3 लड़कों का विवाद हुआ और इसमें मारपीट के बाद लड़कों द्वारा सेल्समैन को गोली मार दी।

वही आगे पुलिस द्वारा बताया गया कि रात करीब 01.40 बजे थाना बिसरख क्षेत्र के ही अंतर्गत स्थित शराब की दुकान पर तीन लड़कों के द्वारा जबरदस्ती शराब दिए जाने को ही लेकर सेल्समैन से झगड़ा हो गया। इसके बाद सेल्समैन द्वारा शराब दिए जाने से सीधा मना करने पर लड़कों द्वारा उनके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की, जिसमें सेल्समैन हरिओम निवासी ग्राम बहरामपुर, जनपद अमरोहा बुरी तरह घायल हो गए। वही घायल को चिकित्सा हेतु अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के ही खुलासे के लिए चार टीमों का अब गठन किया गया है।

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!