लिव इन पार्टनर ने पहले महिला को छत से फेंका, फिर बेटे के सामने ईंट से कुचलकर मार डाला

मीनू मूलरूप से अलीगढ़ के ही जगदेव नगरिया गांव की रहने वाली थी और वर्ष 2006 में उसकी शादी बुलंदशहर के सौपरी गांव निवासी सुंदर से हुई थी।

हाल ही में एक खबर ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित दौलत राम कॉलोनी से सामने आयी है जहां मंगलवार को ही रात में महिला मीनू की उसके 12 वर्षीय बेटे प्रशांत के सामने ही ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। वही अब हत्या का आरोप सहमति संबंध में रहने वाले युवक कपिल पर ही लगा है और आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी द्वारा महिला को छत से फेंक दिया और फिर नीचे आकर ईंट से वार कर हत्या कर दी।

बता दें कि बेटे द्वारा आरोपी को रोका तो उसको भी मारने दौड़ा। ऐसे में प्रशांत ने कोतवाली में जाकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अभी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

रिपोर्ट्स के चलते मीनू मूलरूप से अलीगढ़ के ही जगदेव नगरिया गांव की रहने वाली थी और वर्ष 2006 में उसकी शादी बुलंदशहर के सौपरी गांव निवासी सुंदर से हुई थी। वही उनका बेटा प्रशांत है और वर्ष 2021 में मीनू का पति से विवाद हो गया। जिसके बाद वह बेटे के साथ सूरजपुर में रहने लगी थी।

वहां बुलंदशहर के ही लुहारली गांव निवासी कपिल से उसकी मुलाकात हुई और कुछ समय बाद ही दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। जिसके बाद कपिल सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और कुछ दिनों बाद दोनों सूरजपुर से दौलतराम कॉलोनी में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहने लगे।

साथ ही आरोप है कि दोनों के बीच कई बार इसी बात को लेकर विवाद भी हुआ और चार दिन पहले मीनू के ओयो होटल में जाने को लेकर भी दोनों में विवाद हुआ था। ऐसे में मंगलवार रात मीनू बेटे के साथ घर पर टीवी देख रही थी और आरोप है कि तभी कपिल शराब के नशे में घर पहुंचा और बात करने के लिए उसने मीनू को कमरे से बाहर ही बुलाया था।

वही बातचीत के दौरान विवाद भी बढ़ने पर कपिल द्वारा महिला को छत से धक्का दे दिया और महिला सड़क पर जा गिरी। ऐसे में बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि जब उसकी मां गिर गई तो अंकल ने नीचे जाकर भी ईंट से मां पर वार करने शुरू कर दिए।

हालाँकि, आवाज सुनकर वह भी बाहर आया और प्रशांत ने बताया कि कपिल उसकी मां पर ईंट से वार कर रहा था और जब उसने रोका चाहा तो आरोपी ने उसके ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया। जिसके बाद पीड़ित बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मीनू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे सीधा मृत घोषित कर दिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!