चाकू की नोंक पर ट्रेन में यात्रियों से करते थे लूट, छह गिरफ्तार
यह घटना मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे मुंबई जाने वाली देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी और उन्होंने यह भी बताया कि जब ट्रेन कसारा रेलवे...

महाराष्ट्र के कसारा और साथ ही कल्याण रेलवे स्टेशनों के बीच चाकू की नोंक पर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के साथ लूट पाट के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस लूट के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक ज्वेलरी की दुकान पर पांच लोगों द्वारा लूट की कोशिश करने और साथ ही दुकान में मौजूद लोगों पर तलवार से हमला करने का मामला भी सामने आया है इसके साथ ही पुलिस ने ट्रेन में लूट की घटना के बारे में भी सुचना दी। कल्याण में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे के अनुसार
यह घटना मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे मुंबई जाने वाली देवगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी और उन्होंने यह भी बताया कि जब ट्रेन कसारा रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए निकली, तो कुछ लोगों ने दो बोगियों में घुसकर ट्रैन में मौजूद यात्रियों को चाकू की नोंक पर लूट लिया। लगभग डेढ़ घंटे तक आरोपी लूट के कारनामे को अंजाम देते रहे और इस दौरान कुछ साथी यात्रियों ने रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को इसके बारे में सुचना दी।
उन्होंने बताया कि जैसे ही ट्रेन ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन पर पहुंची उन आरोपियों ने चेन पुलिंग करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान यात्रियों ने उनमे से कुछ आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं, अन्य आरोपियों को ठाणे और दादर रेलवे स्टेशनों के बीच गिरफ्तार किया गया। इस मामले में गिऱफ्तार किए हुए छह आरोपी औरंगाबाद के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 19 से 26 वर्ष के बीच है। वहीं, इस मामले के संबंध में दो नाबालिग लड़को को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े: कलयुगी बेटे ने संपत्ति विवाद में मां की हत्या कर शव को नदी में फेंका, गिरफ्तार










